फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेलते समय साथी के पिता ने किशोर को पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में शनिवार की दोपहर साथी के साथ खेल रहे किशोर की साथी के पिता ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सीएचसी से उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी जगदीश यादव ने बताया कि उनका पुत्र विकास यादव (14) शनिवार की दोपहर गांव के ही अपने साथी के साथ कंचा खेल रहा था। तभी साथी के के दबंग पिता वहां पहुंचे। पुत्र को कंचा खिलाने का आरोप लगाते हुए विकास पर डंडे से प्रहार करते हुए गंंभीर रूप से पिटाई कर दी। इससे विकास के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पड़ताल कर वापस चली गई। अचेतावस्था में बेटे को निजी साधन से लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें