फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 37 बाढ़ चौकियों पर रहेगी डाॅक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन की तरफ से राहत तथा बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राहत के लिए जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की 37 बाढ़ चौकियों के लिए डॉक्टरों की टीमें गठित की गई हैं। जो बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद भी काम करेंगी। टीमें लोगों का उपचार करने के साथ दवा उपलब्ध कराने का काम भी करेंगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि बाढ़ राहत संक्रामक रोग नियंत्रण कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों काे चिह्नित करने का पूरा कर लिया गया है। बाढ़ की संभावना के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। वहां चिकित्साधिकारी के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर जरूरी दवाओं के अलावा क्लोरीन टेबलेट, क्लोरोक्वीन की गोलियों आदि उपलब्ध रहेंगी। बाढ़ से गुरसंडी, चील्ह, कछवां, सीखड़, चुनार, जमालपुर, पड़री एवं विजयपुर में लगभग 307 ग्राम पंचायतों के 2770 परिवारों के प्रभावित होने की आशंका है। बाढ़ प्रभावित लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरीन टेबलेट तथा कुओं के पानी को संक्रमित होने से बचाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर की आवश्यकता होगी। इसकी व्यवस्था कर ली गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों की चिकित्सा के लिए सभी बाढ़ चौकियों पर चिकित्सा अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य कर्मी जरूरी दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे। प्रत्येक बाढ़ प्रभावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबलेंस की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को तत्काल एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था की जाएगी। अति गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। एंटी वेनम भी उपलब्ध कराई गई है। बाढ़ खत्म होने के बाद महामारी रोकने के उपाय किए जाएंगे। पेयजल स्रोतों काे विसंक्रमित किया जाएगा। क्लोरीन की गोलियां और ब्लीचिंग पाउडर का वितरण घर-घर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें