फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट में सिपाही घायल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गिरधर के चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदाई कराकर जा रहे कार ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार और बाइक सवार सिपाही में नोकझोंक हुई। फिर मारपीट हो गई। कार में सवार युवकों ने सिपाही को पीट दिया। सिपाही के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही का इलाज कराकर कार सवारों को थाने लेकर आई। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी सिपाही जौनपुर में तैनात है। वह सुबह कार्य से जा रहा था। सुबह 11 बजे के लगभग गिरधर के चौराहे के पास कार से टक्कर हो गई। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि कार ने सिपाही की बाइक में टक्कर मारी थी। मारपीट होने पर सिपाही को चोट लगी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें