जमालपुर। क्षेत्र के जफरपुरा में बुधवार को बियार महासभा की हुई बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने पंचायत चुनाव में बियार समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व बीडीसी पद पर अपने समाज से प्रत्याशी खड़े कर उन्हें जीताने का निर्णय लिया। वरिष्ठ नेता लालता प्रसाद बियार ने कहा कि संगठित होकर समाज के प्रत्याशी को ही जिताने का काम करें। उन्होंने कहा संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं हो सकता। इस दौरान दिनेश बियार, दरोगा बियार, रामजनम बियार, सत्यनारायण राजभर, बेचू बियार, गामा बियार, सीताराम बियार, दिलीप बियार, लव बियार आदि मौजूद रहे।