फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शॉट सर्किट से कटरे में लगी आग लगने से धमाका, 10 दुकानें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के रानीबाग गांव की में आग लगने के बाद विस्फोट से क्षतिग्रस्त दुकान। स्रोत-
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के रानीबाग गांव में शुक्रवार की रात कटरा स्थित परचून की दुकान में र्शाट भीषण आग लग गई। अचानक तेज धमाका हुआ। इससे दुकान का शटर उखड़कर सड़क पर जा गिरा। आग अगल-अलग स्थित 10 दुकानों तक पहुंच गईं थी। धमाके से इन दुकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पिकेट पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शटर खोलते समय दुकानदार और उसका भाई झुलस गए। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सिकिया गांव निवासी विनोद यादव का रानीबाग में 10 कमरों का कटरा है। उन्हाेंने 15 हजार रुपये किराये पर दुकानें दी हैं। कटरे में पांच कमरों में डेहरी निवासी अरविंद केशरी परचून की दुकान है। तीन कमरों में भरुहियां गांव निवासी जुनैद की बर्तन की दुकान है। दो दुकानों में किसी ने सामान रखकर गोदाम बनाया है। अरविंद यादव रात को दुकान बंद कर घर चला गया। इसके बाद रात 11 बजे दुकान में अचानक से आग लगने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था के मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ शटर सड़क पर जाकर गिर गया। मलबा 50 मीटर दूर तक फैल गया। 10 कमरों में आग फैल गई। आग लगने से विस्फोट होने के बाद कोई पास में बुझाने नहीं जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर अरविंद केशरी अपने भाई धीरज केशरी के साथ पहुंच कर शटर खोला तो लपटों से दोनों झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची अदलहाट थाने की पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 10 दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। रानीबाग निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि 11 बजे हमने अपने घर की टीवी बंद दी। इसी दौरान इतना तेज धमाका हुआ कि वह जिस चौकी पर बैठा था वह हिल गई। दौड़ कर कर देखा तो दुकान में आग लगी थी। मकान मालिक विनोद ने तहरीर देकर जानकारी दी कि दुकान में आग लग गई है। थानाध्यक्ष बताया कि रात को शॉट सर्किट से आग लगी है। परचून की दुकान में काफी मात्रा में गोदाम बनाकर टिन में सरसों का तेल रखा था। आग लगने के बाद टिन फटना शुरू हुआ। इसी से धमाके हुए। आग लगने पर वहां मौजूद पिकेट पुलिस ने सूचना दी। आग से परचून और बर्तन की दुकान का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें