राजगढ़ के सेमरा बरहो गांव के पास पलटने से मृत सतीष पाल । स्रोत- परिजन
राजगढ़। सेमरा बरहो गांव में शनिवार की रात पान खाने पहुंचे कार चालक की गाड़ी लेकर दुकानदार चलाने गया। इसी दौरान ब्रेकर से स्पीड में उछल कर कार आगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दुकानदार सतीश पाल गंभीर रूप से घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका दाह संस्कार कर दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि खटखारिया गांव निवासी नगीना पाल की सेमरा बरहों पुल पर पान की दुकान है। वहां पर एक कार चालक शनिवार की रात नौ बजे पान खाने के लिए दुकान पर गया। पान खाने के बाद चालक जाने लगा। इस बीच दुकान पर बैठे नगीना पाल का पुत्र सतीश पाल (18) भी दुकान बंद कर चालक के साथ घर जाने की बात कही। दुकान बंद करने के बाद सतीश कार चालक से पूछ कर कार लेकर कुछ दूर चलाने गया। खेल मैदान के पास ब्रेकर पर कार स्पीड में उछल कर आगे बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। सतीश कार में ही दब गया। मौके पर पहुंचे चालक व अन्य लोगों ने किसी तरह कार में दबे सतीश को बाहर निकला। आनन- फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बगैर चुनार घाट ले जाकर उसका शव दाह संस्कार कर दिए।