फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लिए बनेगा अलग फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान तहसील के देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लिए 11 केवी का अलग से फीडर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही इसे पूरा किया जाएगा। विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय की 1300 केवी विद्युत भार की मांग की गई है। इसके लिए 20 लाख रुपये की लागत से विश्वविद्यालय के लिए अलग फीडर बनाया जा रहा है। इस फीडर से विश्वविद्यालय को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस व्यवस्था से विश्वविद्यालय की विद्युत संबंधी आवश्यकता पूरी हो सकेगी और निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें