बिष खोपड़ा की जिह्वा पकड़ कर दिखाते बद्री मुसहर, स्रोत संवाद
हलिया। सोनगढ़ा गांव में प्रशांत दुबे के कच्चे मकान में तीन दिनों से घर में डेरा डाले जहरीले जंतु विषकोपड़ा को बृहस्पतिवार को निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया। वह दोपहर में बाहर निकाल कर धूप में टहलता था। इससे परिवार का मकान में रहना मुश्किल हो गया था। परिवार के लोग मकान को छोड़कर दूसरे के मकान में रह रहे थे। इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार को पंवारी खुर्द गांव निवासी बद्री को दी। कच्चे मकान की दीवार में हाथ डालकर विषखोपड़ा को पकड़ लिया। बद्री ने बताया उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।