फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोपेड सवार से जंगल के रास्ते में हुई छीनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सूअरहा जंगल में कोटवा सिरसी मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाश मोपेड सवार से 3500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिउरी गांव निवासी सोनू ने संतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को मिर्जापुर शहर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटते समय सूअरहा जंगल में पटेहरा की ओर से आ रहे एक ही बाइक सवार तीन लोगों ने रास्ते में मोपेड रोक लिया और जेब में रखा मोबाइल फोन, पर्स में रखे 3500 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने पर आमादा हो गए। इससे पहले अगस्त 2023 में पटेहरा कला के स्वर्ण व्यवसायी का दो ग्राम सोना, दो सौ ग्राम चांदी के साथ 30 हजार रुपये नकद बदमाशों ने छीन लिया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष संतनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें