फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी से एक महीने पहले फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। कुशहा के तिवारीपुर गांव में युवक ने पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह कमरे में परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक मौत हो गई थी। एक माह बाद युवक की शादी होने वाली थी। मौत से परिवार में खुशियां गम में बदल गई है। जिगना के ग्राम पंचायत कुशहा के तिवारीपुर गांव निवासी सत्यम सिंह (24) शनिवार सुबह सात बजे कमरे में लगे पंखे के हुक में नायलान की रस्सी बांध कर फंदे के सहारे लटक गया। युवक की खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। वह पांच बहनों और दो भाई में छोटा था। 10 दिसंबर को शादी होने वाली थी। युवक अपने बड़े भाई शक्ति सिंह के साथ अलीगढ़ में नौकरी करता था। 20 दिन पहले घर आया था। मां शारदा देवी और अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें