फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खांसी आने पर सिरप की जगह पी लिया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
सिरप की जगह जहरीला पदार्थ पीने वाले मृतक युवक पिंटू केशरी का फाइल फोटो । स्रोत- परिजन
विज्ञापन
राजगढ़। खम्हरिया गांव निवासी पिंटू केसरी ने बृहस्पतिवार की रात खांसी आने पर गलती से कफ सिरप की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खाम्हरिया गांव निवासी हरि प्रसाद केसरी ने बताया कि उनका बेटा पिंटू (33) हलवाई है। उसे दो पुत्र दीपक केसरी व आयुष केसरी हैं। बृहस्पतिवार की रात पिंटू ने खांसी आने पर सिरप समझकर घर में रखी सरसों की फसल पर छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद वह पेट दर्द से चिल्लाने लगा। मौके पर पहुंचने पर उसने बताया कि खांसी का सिरप पीया है, तभी से पेट दर्द हो रहा है। अलमारी खोलकर देखा तो पता चला कि सिरप की जगह कीटनाशकर पी लिया है। इसके बाद तत्काल बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें