फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवरहा हंस बाबा सिद्धाश्रम में उमड़ी भीड़, बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं का विश्वास

विज्ञापन
श्री देवरहा हंस बाबा आश्रम में भक्तों को दर्शन देते हुए, संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। गुरु पूर्णिमा पर महुवारी कला स्थित देवरहा हंस बाबा सिद्धाश्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यूपी सहित बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। सुबह से देर शाम तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग छातों के सहारे और बारिश के बीच घंटों इंतजार कर गुरु के चरणों में शीश नवाते रहे। सुबह सात बजे देवरहा हंस बाबा आश्रम परिसर में बने भव्य मचान पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते रहे। गुरु पूजन, चरण वंदन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त की। बाबा के दर्शन के बाद भक्तों ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। आश्रम में विशाल भंडारा हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए मखाना, लड्डू, फल और अन्य प्रसाद का निरंतर वितरण होता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें