फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल के बाहर छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के बाहर छात्रा के साथ छेड़खानी किए जाने से मना करने पर शोहदों ने उसके भाई की पिटाई कर दी। छात्रा और उसके भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है। छेड़खानी और छींटाकशी की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने बताया कि वह इंटर काॅलेज में बारहवीं की छात्रा है। वह अपने भाई के साथ स्कूल जाती है। 23 सितंबर को वह भाई के साथ स्कूल से बाहर निकल कर घर जा रही थी। उस दौरान सड़क पर गुमटी के पास बैठे लोगों ने छींटाकशी कर अश्लील बातें बोलते हुए हाथ पकड़ लिया। भाई जब मना करने लगा तो भाई का चेहरा गमछे से ढककर पिटाई करने लगे। लोहे की राड आदि से मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने बताया कि गुमटी के पास बैठे लोग प्रतिदिन छात्राओं के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। इससे छात्राएं परेशान हैं। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। छात्रा के भाई ने थाने में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि छात्र से पुरानी रंजिश है। मारपीट के आरोप में रवि, आकाश बिंद, किशन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छेड़खानी का मामला नहीं आया है। छात्रा की तहरीर उनको नहीं मिली है। उसकी तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें