फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बस्ती में पहुंचा पांच फीट का मगरमच्छ

विज्ञापन
मगरमच्छ में पकड़कर अपने कब्जे में लेती पुलिस टीम।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के अहुगी कलां गांव स्थित धरकार बस्ती में शनिवार शाम को पांच फीट लंबा मगरमच्छ पहुंचा तो ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया। अहुगी कलां गांव के धरकार बस्ती निवासी रामनारायण के घर के पास पांच फीट का मगरमच्छ दरवाजे के बाहर चहलकदमी कर रहा था। मगरमच्छ को घर के बाहर देख महिला और बच्चों की शोर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। 112 पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें