अहरौरा में विद्युत पोल गिरने से मृत निराला भारती उर्फ मनीष कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
अहरौरा। सोनपुर के पास रविवार की सुबह पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा टूटकर सोनपुर निवासी निराला भारती (25) के सिर पर गिर गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वे घर से मजदूरी करने जा रहा था। हादसे की जानकारी होते ही आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस ने बिजली निगम से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि बिजलीकर्मी टीजी-टू ने शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि पांच लाख रुपये और दाह संस्कार करने के लिए 15 हजार रुपये दिलवाने का आश्वासन परिजनों को दिया है। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए। मृतक के रिश्तेदार धीरज प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।