अहरौरा। वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे बाइक सवार वृद्ध दंपती को सोमवार की दोपहर अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जौनपुर के कादीपुर निवासी नत्थूलाल 65 वर्ष व पत्नी सुगवन्ती 55 वर्ष को बाइक से सोमवार की दोपहर सोनभद्र की ओर जा रहे थे। घाटमपुर के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दयिा।