मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। एक केंद्र पर बृहस्पतिवार को बीएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। केंद्रीय सचलदल की संयोजक प्रो. नम्रता मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सघन तलाशी अभियान का चलाया। इस दौरान प्रभावती देवी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में एक छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। संवाद