जागरुकता रैली निकाली लालता सिंह राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं। -सोशल मीडिया।
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को प्रदेश शासन के ''आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान'' एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा के तहत छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य कैंसर से बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। संयोजन डॉ. अरुणेश कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. प्रेमलता लाल, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ. हेरंब पांडे, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. भूप नारायण सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।