मगरमच्छ को पकड़कर बंधी में छोड़ते वनकर्मी।- सोशल मीडिया।
हलिया। अवरा गांव के हरदी मजरे में रविवार सुबह गन्ने के खेत में 10 फीट के मगरमच्छ को टहलते देखकर ग्रामीण डर गए। इसकी सूचना बस्ती वालों ने प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंचे वार्डेन भास्कर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ पर बोरे में पकड़कर अवरा स्थित बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने संतोष कुमार राय ने बताया कि 10 फीट लंबा मगरमच्छ गन्ने के खेत में था। सूचना पर टीम को भेज कर उसे पकड़ कर अवरा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया है। इस दौरान वन दरोगा सूरज पांडेय, आशीष चौबे, राजकुमार वर्मा, अंकुर शुक्ला आदि मौजूद रहे।