फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड गिफ्ट आइटम की रही धूम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आलोक पर्व पर खाने,खिलाने और गिफ्ट देने की परंपरा ने ब्रांडेड कंपनियों के लिए उभरते बाजार की इबारत लिख दी है। जिसका नजारा हर दुकान पर ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट आइटम बरबस दिख रहा था। मिलावटी मिठाइयों की आशंका से ग्रस्त उपभोक्ता दीपावली के पूर्व संध्या पर बाजारों में ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बाबंद मिठाइयेां, चाकलेट, बिस्कुट व ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स खरीदने को लेकर उत्साहित दिखे। गिफ्ट पैक में मिठाईयों में सोनपपड़ी व सोन केक के साथ ही गुलाब जामुन, रसगुल्ला की खूब बिक्री हुई। नमकीन गिफ्ट पैक्स साढ़े तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। चाकलेट गिफ्ट पैक्स के तहत इंपोर्टेड चाकलेट 85 रुपये से पांच सौ रुपये तक बेचे गए, वहीं बिस्कु ट गिफ्ट पैक्स डेढ़ से 475 रुपये तक बेचे गए। ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स दो सौ से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक बिके। ग्राहकों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों में देर शाम तक जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें