फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राें में हुई जमकर मारपीट, एक घायल

Wed, 11 Dec 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीडी बिनानी कालेज में मंगलवार की सुबह छात्राें के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने मामले को शांत कराकर घायल छात्र को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पड़री थाना क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी अनुज कुमार दूबे पुत्र संजय कुमार जीडी बिनानी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार की सुबह अनुज कालेज आया हुआ था। इसी बीच कुछ छात्राें से समाप्त हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद हो गया। छात्राें के दो गुटों के बीच हो रही मारपीट से पूरे कालेज में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। अनुज के अनुसार मामला बढ़ने पर दूसरे गुट के एक दर्जन छात्राें ने लाठी डंडा व हाकी लेकर उसके ऊपर हमला बोल दिया और मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि जिन छात्राें ने उसके साथ मारपीट की उसमें से कुछ कालेज के छात्र नहीं थे। वे प्रतिदिन कालेज में आकर मारपीट व उत्पात मचाते हैं। घायल छात्र ने बताया कि वह छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक कुशवाहा का प्रचार कर रहा था। यही बात उनके विरोधी छात्राें को बुरी लगती थी। चुनाव के दौरान छात्राें ने उसके मोबाइल पर फोन कर चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी दी। नहीं मानने पर अंजाम भुगतने को कहा था। जिला चिकित्सालय पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने घायल छात्र का बयान लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें