अलीगढ़। दो दिवसीय सब जूनियर एथलेटिक्स मीट 2013 के पहले दिन मेरठ ने 11 और लखनऊ ने 8 स्थानों पर विजय हासिल कर बाकी सबको पीछे छोड़ दिया। इलाहाबाद और अलीगढ़ पांच पांच स्थानों पर परचम लहरा कर बराबरी पर रहे। 15 मंडलों के इस आयोजन में हरेक मंडल से 29-29 खिलाड़ी आए। खेल निदेशालय और एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय सब जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स मीट-2013 रविवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में शुरू हुई। पीएसी बैंड की धुनों के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी डीएस सचान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, पब्लिक स्कूल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी राजीव शर्मा, एसएन झा, श्याम कुंतैल, पंकज शर्मा सचिव एथलेटिक्स संघ शमशाद निसार आजमी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां पर तौफ ीक अहमद खां, डॉ. राकेश सक्सेना, लतीफ खान, अर्जुन सिंह फ कीरा आदि कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया।