मिर्जापुर। यूनीसेफ के सहयोग एवं एनएड लखनऊ एसोसिएशन के द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के पक्के घाट चाइल्ड लाइन कार्यालय पर जिला स्तरीय शिक्षा फोरम की बैठक हुई। इसमें परिषदीय विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने के साथ साथ ही उनके ठहराव के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विषय में विद्यालय प्रबंधन समिति के विषय में विद्यालय विकास योजना के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। विद्यालय समिति को सक्रिय करने पर प्रमुखता से चर्चा किया गया। कार्यक्रम में नई पहल के असिस्टेंट जिला क्वार्डिनेटर रतन कुमार मिश्रा व जिला कोआर्डिनेेटर अनुजा तथा स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के संस्थापक अनुज श्रीवास्तव, प्ररेक सुशील पांडेय, प्रियंका, प्रीती, रागनी, विनोद आदि मौजूद रहे।