फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के रास्ते भी प्रियंका ने लोगों में बनाई अपनी पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव लोगों में अपनी पैठ बनाकर चली गई। अपने ही छोटे से दौरे में भी वह हर जाति के वोटरों को अपनी ओर खींच ले गई। प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दौरान बुधवार को कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा। उनके उत्साह के साथ साथ कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिला। हर कोई रैली के दौरान प्रियंका और राहुल जिंदाबाद के नारे लगाता दिखाई दिया। प्रियंका के आने से प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जीत के उम्मीद की चमक दिखी। उन्होंने दिखाया कि कैसे जनता के दिलों में अपनी पैठ बनाई जाती है। उन्होंने हर वर्ग को सम्मान दिया, जो भी उनके पास गया सभी से मिली। लोगों का हाल चाल पूछा। अपने नरम व्यवहार के चलते हर वर्ग को अपने तरफ खींच ले गई। जानकारों की माने तो एक साथ राष्ट्रीय महासचिव ने ब्राह्मण, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मतताओें को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। प्रियंका के इस दौरे से कांग्रेस को काफी फायदा होगा, क्योंकि इस रैली में हर वर्ग का व्यक्ति दिखा। इससे लग रहा है कि हर इंसान कांग्रेस के नीतियों प्रभावित हो रहा है। फिलहाल प्रियंका ब्राह़मण, निषाद, बिंद, ठाकुर, पटेल, मौर्या, मुस्लिम आदि जातियों के दिलों में अपना घर बनाकर चली गई। उनके इस दौरे से ललितेशपति के हाथ तो मजबूत हुए ही कांग्रेस के वोट प्रतिशत भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें