मिर्जापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रेमघन मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। रविवार को हुई बैठक में पाटी के संगठन और राजनीति में सक्रिय भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की मजबूती के लिए चंद्रशेखर यादव को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान बिना किसी पूूर्व सूचना और कारण बताए बैठकों में अनुपस्थित चल रहे जिला सचिव आवेश श्रीवास्तव के स्थान पर रिशभ मिश्र का चयन किया गया। संगठन मंत्री फिरोज अहमद के स्थान पर मो. इस्लाम की नियुक्ति की गई। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, राजू गौड़, बैजनाथ कसेरा, गोपाल जी उमर, प्रदीप चौरसिया, सुजीत वर्मा, अतुल त्रिपाठी, रितेश केशरवानी, प्रियकर पाठक और मो. कमला और राकेश कुमार मौजूद रहे।