फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकार कब्जा की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कोटवा पांडेय में 22 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन द्वारा किए गए अनाधिकार कब्जा की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच टीम बुधवार को जमीन की सीमांकन के लिए फाउंडेशन पर आ धमकी। टीम के पहुंचते ही फाउंडेशन के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने ग्रामीणों की शिकायत पर सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा के मामले की जांच कर सीमांकन करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी, मड़िहान एसडीएम सविता यादव, चुनार एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह की तीन सदस्यीय टीम गठित की। टीम में दो राजस्व निरीक्षक व बारह लेखपाल लगाए लगे हैं। गठित जांच टीम बुधवार की सुबह सार्वजनिक जमीन की सीमांकन के लिए फाउंडेशन पर पहुंची तो कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। 22 हेक्टेयर सुरक्षित जमीन की पैमाइश करने के लिए 11 बजे से शाम पांच बजे तक लेखपाल फाउंडेशन के अंदर नापी करते रहे। हालांकि सीमांकन होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें