मिर्जापुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 14 दिसंबर को सुबह दस बजे से नगर के बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड हापुड़ उत्तर प्रदेश की कंपनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी सहायक निदेशक रविशेखर आनंद ने दी।