फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का दहन किया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम पटेल त्रिमोहानी पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व उपस्थित एबीवीपी नेताओं ने बताया कि बंगाल में बंगाली विषय के अध्यापकों की कमी को पूरा करने की मांग के बाद उर्दू शिक्षकों की भर्ती कर दी गई। इसका विरोध कर रहे चात्रों पर फायरिंग की गई जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई। कहा गया कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के सह संयोजक धीरज जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करने दिया जायेगा। इस मौके पर धीरज जायसवाल सहित अजीत कश्यप, राहुल गुप्ता, अंकीत यादव, ओम प्रकाश यादव, बृजेश कुमार, सूरज गुप्ता, संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें