मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मंत्री अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि विगत दिनों हलिया थाना अंतर्गत कोलहा गांव में प्रशासन के खामियों से जमीनी विवाद में हुए क्षति की निंदा करती है। उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि फंसाने की साजिश रचकर गांव में पुस्तैनी जमीनों पर काबिज ग्रामवासियों की जमीनों पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा दहशत फैलाकर पौधरोपण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पार्टी इसकी निंदा करते हुए मांग करती है कि इसक घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर वन विभाग द्वारा लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए तथा दोषियों को दंडित किया जाए।