फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, आठ पर विद्युत चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को नगर के आधा दर्जन इलाकों में अभियान चलाकर विद्युत बकाएदारों एवं कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान 72 उपभोक्ताओं का बकाए में कनेक्शन काटते हुए आठ लोगों पर चोरी से बिजली जलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया। चेताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया है वह तत्काल अपना बकाया बिल जमा कर दे अन्यथा उनका कनेक्शन दिया। जनपद में विघुत बकाएदारों व चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान जारी है। अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार यादव के निर्देशन में विभाग की टीम ने बुुधवार को शहर से लेकर गांव तक बड़े बकाएदारों व विद्युत चोरो के खिलाफ अलग अलग टीमों ने अपने अभियान जारी रखे। चलाए गए अभियान में तीन उप खंड अधिकारियों ने चेतगंज, शबरी, संकठा प्रसाद की गली, विंध्याचल, पुतलीघर, सिविल लाइन्स, सिकराकला, बजटा, डेरवा, हरिहरपुर बेदौली, राजपुर, चिंदलिख गहरवार आदि गांवों में जहां 72 बड़े बकाएदारों के संयोजन विच्छेदित किए गए वही आठ उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग ने चलाए गए अभियान में कुल 19.12 लाख रुपए की वसूली व 25 हजार से उपर के बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी किए। विभाग द्वारा चलाए गए अभियान से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अभियान में चन्द्रकांत महेता, विनय कुमार, आनन्द कुमार मिश्र अवर अभियन्ता के अलावा अन्य शामिल रहे। अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार यादव ने बड़े बकाएदारों को आगाह करते हुए कहा कि कनेक्शन विच्छेदन व कार्रवाई से बचने के लिए अपने समस्त बकाए को समय से जमा कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें