फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ नहीं तो धरा पर जीवन की कल्पना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महुआरी कला के बघरा तिवारी प्राथमिक विद्यालय पर गंगा वृक्षारोपण सप्ताह का कार्यक्रम किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने पीपल का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज पेड़ की अहमियत एक बच्चे भी ज्यादा रखनी चाहिए जिस प्रकार से आज वृक्षों का अंधाधुंध कटाई जा रही है उसी का परिणाम है आज का तापमान बढ़ता जा रहा है। गर्मी से सभी जीव व जंतु त्राहि-त्राहि कर रहा है। विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके शुद्ध और सरल जीवन हेतु वृक्ष लगाए जाने का आवाह्न किया। इस दौरान नगर विधायक की मौजूदगी में लोगों को पौधे वितरित किए गए। इस दौरान साथ में डीएफओ राकेश चौधरी,एसडीओ नरेन्द्र बहादुर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, वन रक्षक लवकुश शुक्ला, शिवकुमार, वन दरोगा प्रभात सिंह, विकास उपाध्याय तथा ग्राम प्रधान विनोद कोल, पंडित शिवानंद दुबे, पूर्व प्रधान जगदीश दुबे, गणेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें