फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर पांच घंटे तड़पती रही गर्भवती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कछवां स्वास्थ केंद्र पर डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह पांच बजे गड़ौली निवासी राधेश्याम अपनी गर्भवती पत्नी हिरामनी को लेकर प्रसव कराने के लिए पहुंचे तो स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे। राधेश्याम बार-बार डॉक्टरों को अपनी पत्नी को देखने के लिए बुलाता रहा पर उस समय कोई भी डॉक्टर नहीं आया। तब तक गर्भवती महिला हिरामनी स्वास्थ केंद्र के परिसर में तड़पती रही। लगभग पांच घंटे बाद महिला का इलाज शुरू हुआ। केन्द्र में सभी पदों को लेकर करीब सात डॉक्टरों के पद हैं जिनमें से दो डॉक्टरों की पोस्ट खाली है। अब केवल तीन डॉक्टर ही मरीजों को देखते हैं। अधीक्षक सीबी पटेल ने कहा की लोगों का कहना सही है। यहां पर बच्चों के डॉक्टर और महिला डाक्टरों की कमी है, लेकिन इनकी तैनाती हो चुकी है। जल्द ही खाली पड़े पदों पर डॉक्टर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें