फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों के दो प्रवक्ता व आठ शिक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के राजकीय स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों पर सर प्लस शिक्षकों की तैनाती की गई है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव बनाकर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंजू शर्मा को भेजा था, जिसके बाद अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। उन्होंने दो प्रवक्ता और आठ सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि संस्कृत प्रवक्ता मधुलता का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल से चुनार, मनोविज्ञान प्रवक्ता कनकलता का जीजीआईसी चुनार से जीजीआईसी सैयदराजा चंदौली, सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र यादव का विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर भदोही से राजकीय हाईस्कूल सनवईया भदोही, लाल बहादुर सिंह का ज्ञानपुर से राजकीय हाईस्कूल लालीपुर भदोही, शोभित विद्यार्थी का जीआईसी मिर्जापुर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशहा मिर्जापुर, लालता प्रसाद यादव का जीआईसी मिर्जापुर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहा मिर्जापुर, राज कुमार गुप्ता का जीआईसी से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संदीप कुमार शुक्ला का जीआईसी से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेहरा हलिया, खुुर्शीद का जीआईसी से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतवार हलिया और राकेश कुमार त्रिपाठी का जीआईसी मिर्जापुर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ड्रमंडगंज में किया गया है। जेडी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि संबंधित प्रवक्ता अथवा सहायक अध्यापक को तत्काल कार्य भार ग्रहण कराते हुए सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें