अहरौरा। तीन दिवसीय रथयात्रा मेला के तीसरे दिन कन्हैया लाल के गोला में ठाकुर जी के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी ।शनिवार को स्वर्ण मुकुट से भगवान ठाकुर जी का विशेष शृंगार किया गया था,साथ ही विशेष झांकी भी सजाई गई थी। आस्थावान ठाकुर जी के दुर्लभ स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो रहे थे। भक्त माला फूल चढाने के साथ प्रसाद का भी भोग लगा रहे थे। शनिवार की देर शाम ठाकुर जी का रथ कन्हैया लाल के गोला से चल कर तकिया बाजार स्थित साव जी के कोठी पर पहुंचा, जहां बिरहा दंगल का आयोजन किया गया था। ठाकुर जी के दर्शन के साथ ही काफी संख्या मे लोग पहुंचे थे जिन्होंने बिरहा का भी लुत्फ उठाया। बिरहा दंगल में दूर दराज से आए कलाकारों ने अपनी कला की शानदार प्रस्तुति किया। ठाकुर जी की रथयात्रा मेला के अंतिम दिन भक्तों में काफी जोश दिखा रथ को खींचने को लेकर होड़ सी मची रही। वृंदावन बिहारी लाल की जय के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। भक्तों द्वारा रास्ते भर ठाकुर जी आरती उतारी गई और दर्शन पूजन किया गया घरों के छतों से महिलाएं और बच्चे पुष्प वर्षा भी करते रहे। जगह जगह प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया मेला में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह अपने हमराहियों के संग चक्रमण करते रहे, इस दौरान पारस केसरी, राजकुमार,विजय वैद्य,आनन्द गुप्त,अशोक शर्मा,गोपाल दास गुप्ता ,सुनील अग्रहरी,विनीत अग्रहरी,अशोक कुमार, सुजेंद्र सिंह, पुजारी अमरेन्द्र पांडे सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।