फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उद्योग स्थापित करने में करें सार्थक प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक वातावरण बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि वे जनपद में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित कराने हेतु नियमानुसार सार्थक प्रयास करें। उद्यमियों के समस्याओं के निराकरण हेतु उद्योग विभाग पूरी तत्परता बरतें। जिलाधिकारी ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उद्यमियों की नियमानुसार हर संभव सहायता करें तथा यह सुनिश्चित करें कि बैंको द्वारा उद्यमियो को किसी भी प्रकार की कठिनाई न उत्पन्न हो। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे औद्योगिक क्षेत्र में मानक के अनुरूप विद्युत की आपूर्ति करें। जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाईयों के स्वीकृत, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आदि बिंदुओ की व्यापक समीक्षा की तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व उद्यमीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें