फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र मेला क्षेत्र में सफाई के लिए 849 सफाईकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्याचल में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पंचायत राज विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में 849 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। सफाई कर्मियों पर 24 सेक्टर प्रभारी और आठ नोडल अधिकारी शिफ्टवार नजर रखेंगे।
विज्ञापन

आठ से 17 अप्रैल तक विंध्याचल मेला क्षेत्र में पटेहरा कला विकास खंड के 39, सिटी के 104, कोन के 58, छानबे के 183, नरायनपुर के 55, जमालपुर के 76, मझवां के 25, राजगढ़ के 64, पहाड़ी के 76, हलिया के 91 और लालगंज विकास खंड के 78 सफाईकर्मियों समेत कुल 849 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए 24 सेक्टर प्रभारी और आठ नोडल अधिकारी तैनात किए गए है। जो सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तथा दोपहर दो बजे से रात 10 बजे के अलावा रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाईकर्मियों को आगाह किया कि चैत्र नवरात्र मेला क्षेत्र में अटल चौराहा से लेकर कालीखोह तथा अष्टभुजा मंदिर तक सड़क की दोनोंं पटरियों पर यदि प्लास्टिक की पन्नियां दिखीं तो संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने डस्टबिन रखने को कहा। साथ ही आगाह किया कि दुकानों के सामने गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें