मिर्जापुर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब मिर्जापुर डायमंड के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। नगर में इमलहा रोड, लालडिग्गी स्थित सेंट मार्क लॉन में 24 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से आयोजित मेगा हेल्थ कैँप की जानकारी देती हुई रोटरी क्लब रोटेरियन इंदू गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में गैलेक्सी हॉस्पिटल वाराणसी से आए डा. बीडी तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मस्तिष्क रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, मूत्ररोग, त्वचा रोग, आंख, कान, गला आदि के विशेषज्ञों द्वारा जांच व उपचार किया जाएगा।