फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिनों काम नहीं करेंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सार्वजनिक अवकाश के दिनों में काम न करने का निर्णय लिया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारी इमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें यदि उनका किसी तरह से उत्पीड़न किया जाता है, तो संघ किसी भी संघर्ष से पीछे नही हटेगा। अध्यक्ष ने कहा न्याय पंचायत स्तर पर तैनात सफाई कर्मचारी उपस्थिति को लेकर नौ बजे तक प्रत्येक दशा में वार रूम को अवगत कराएंगे। कहा सफाईकर्मी सार्वजनिक अवकाश के दिन अवकाश पर रहेंगे। कहा विशेष परिस्थितियों में डियूटी लगने पर काम किया जाएगा। सामूहिक कार्य के लिए जिस न्याय पंचायत का काम होगा उसी न्याय पंचायत के कर्मचारी काम करें। लोगों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया तो अध्यक्ष व प्रभारी अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला ने कहा कि सफाईकर्मियों का किसी भी दशा में अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अपने गांव मे जाएंगे और वार रूम में दो कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। बैठक में बृजेश यादव, कमल कुमार, कंचन तिवारी, अजय पांडेय, धीरज सिंह, बाबू लाल, राघवेंद्र नाथ, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र, विजय, राम अभिलाष, जगदीश, योगेश अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें