मड़िहान। राजगढ़ बकहर नाले के पास बुधवार की भोर कन्नौज से चीनी लेकर मध्यप्रदेश जा रहे ट्रक की भिड़ंत सामने से गिट्टी लदे ट्रक से हो गयी। आमने सामने टक्कर में एक ट्रक खाई में गिर गया। घटना में चालक, खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजवाया। पुल पर सकरा रास्ता होने से मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग घंटो बाधित रहा। कन्नौज निवासी चालक दिनेशचंद45वर्ष ट्रक में चीनी लादकर मध्यप्रदेश के लिए जा रहा था। बाबतपुर वाराणसी निवासी चालक राजकुमार प्रजापति35वर्ष सोनभद्र से गिट्टी लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। राजगढ़ के पास बकहर नदी के पुल पर बुधवार की भोर दोनो की आमने सामने जबरजस्त भिड़ंत हो गयी। एक ट्रक बकहर नदी की तरफ खाई में चला गया। घायलों को ट्रक से निकलवाकर अस्पताल भेजा गया। सड़क पर आवागमन बाधित होने से जाम की स्थिति हो गयी। पुलिस ने पहुँचकर ट्रक को किनारे कराया तब रास्ता खुला।