फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में पहुंची आरपीएफ की फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज में कुुंभ मेले के दौरान विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा आरपीएफ करेगी। इसके लिए बुधवार को एक कंपनी पुरुष और एक प्लाटून महिला फोर्स विंध्याचल पहुंच गई है। आरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के अलावा भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगे। कुंभ मेले के मद्देनजर आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त ने प्रयागराज से ट्रेन ट्रेनों के जरिये विंध्याचल जाने वाले यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया। ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विंध्याचल में एक कंपनी पुरुष और एक प्लाटून महिला फोर्स की तैनाती होनी है। मंगलवार को फोर्स ने विंध्याचल पहुंचकर अपना डेरा भी डाल दिया है। एक कंपनी में एक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर व 74 हेड कांस्टेबल व आरक्षी हैं। वहीं, एक प्लाटून में 25 महिला सुरक्षा कर्मी हैं। इसमें एक सब इंस्पेक्टर व 24 आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड भी तैनात किया गया है। कंपनी कमांडर सत्येंद्र यादव ने बताया कि फोर्स विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रेन में भी यात्रियों की सुरक्षा करेगी। इसके अलावा यार्ड में ट्रेनों को पास कराने और भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें