मिर्जापुर। विगत कई दिनों से पड़ रही ठंड के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को तापमान और कम हो गया जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अिध्कितम तापमान 21 डिग्री रहा। शाम होते ही बर्फीली हवाओं के चलने से सड़कों पर सियापा पसर जा रहा है, वहीं दूकानों से भी ग्राहक नदारद हो जा रहे हैं। वर्तमान समय में नगर सहित विंध्याचल के कई इलाकों में नियमित अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों व आमजन को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। ठंड ब़ढ़ने से जहां ऊलेन परिधानों की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है, वहीं सड़क किनारे लगी दूकानों पर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज कर दिए हैं। ठंड बढ़ने से जहां आम जनमानस को ठिठुरना पड़ रहा है, वहीं नगर में विचरण करने वाले छुट्टा पशु भी सर्दी से परेशान नजर आ रहे हैं। ठंड के बढ़ने के बावजूद विंध्याचल में भक्तों के लिए अस्थाई रैन बसेरा भी नहीं बन पाया है, जिससे भक्तों को असुविधा हो रही है, वहीं नगर के कई इलाकों में पर्याप्त अलाव का भी प्रबंध नहीं हो पाया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड बढ़ने से जहां अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे, वहीं स्कूली बच्चों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।