मिर्जापुर। हाड़तोड़ मेहनत के बावजूद किसान अपनी उपज के उचित मूल्य के लिए तरस रहे हैं। सरकार किसानों के हित के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। यदि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में ये बातें भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा बगैर संगठन के कुछ होने वाला नहीं। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि महंगी खाद-बीज लगाने के बावजूद पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उपज मूल्य किसानों के बजाए विचौलियों के द्वारा उछाल कर लाभ उठाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष लालमनि सिंह पटेल ने कहा कि गांव स्तर पर अभियान चलाकर किसानों को भाकिसे से जोड़ा जाएगा। बैठक में महेंद्र कुमार सिंह, वंश बहादुर सिंह, विमल घोष, अशोक सिंह, रामसागर पटेल, जगप्रसाद बिंद, अवधेश सिंह, राजेंद्र मौर्य, चंद्रबलि, विनय मिश्रा, उधम सिंह, उदय पटेल व अन्य मौजूद रहे।