फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का राज्याभिषेक होते खुशी से झूमे अयोध्यावासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। सरस्वती रामलीला समिति सिहावल की ओर से गांव में चल रहे रामलीला मंचन के 10 वें दिन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम-रावण युद्ध में विजय के बाद राम सेना सहित अयोध्या आते हैं, जहां खुशियां मनाई जाती हैं और राम का राज्याभिषेक किया गया। लीला के दौरान लंका में युद्ध के बाद मेघनाद कुंभकर्ण, अहिरावण तथा रावण वध के बाद श्रीराम, सीता अयोध्या में अपने दलबल के साथ पहुंचते हैं। श्रीराम का स्वागत करने के लिए भरत रास्ते में खडे़ मिलते हैं। अयोध्या मे खुशियां लौटी थीं लोग राम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता सभी का अभिवादन किया जाता है। भरत जी ने राज्याभिषेक की तैयारी कराई और राजतिलक किया। राजतिलक के बाद श्रीराम की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। लीला के दौरान श्रीराम के जयकारे से पूरा रामलीला पंडाल गुंजायमान हो रहा था। रामलीला मंचन के दौरान प्रमुख रूप से विजय शंकर पांडेय, राजन दूबे, मुखिया दूबे, बीनू दूबे, उदय शंकर तिवारी, मोहित पांडेय, आशू मिश्र, उमंग दूबे, कलेक्टर दूबे, विनोद, श्रीकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें