फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चियों को सिखलाया आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में मंगलवार की दोपहर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर कैसे सौ नंबर और 1090 पर सूचना के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने कहा जब तक महिलाएं आत्मरक्षा के गुर नहीं सीखेंगी तब तक छेड़छाड़ तथा उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। इसी कड़ी में थाने की महिला पुलिस द्वारा थाने में महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई। बच्चियों को अपने आत्मरक्षा के गुर और 100 ,1090 नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे विकट परिस्थितियों में बचाव किया जा सकता है। बाहर से आई महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें