शेरवां। क्षेत्र के सरसा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर यूपी मार्केटिंग पर्सन संघ की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पैरोनामिक ग्रुप आफ कंपनीज की पैन कार्ड लिमिटेड में देश के लाखों किसान, गरीब, मजदूर सहित निवेशकों का करोड़ों रुपये वापस लौटाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को यूपी मार्केटिंग पर्सन संघ वाराणसी स्थित पीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेश सचिव संदीप घोष ने कहा कि पीजी आफ कंपनीज में पैन कार्ड क्लब कंपनी के निवेशकों का सात हजार 35 करोड़ रुपए फंसा हुआ है जिसे निवेशकों को लौटाया जाय। वर्ष 2014 से पैसा वापस नहीं लौटाया जा रहा है। जिससे निवेशक फटेहाल बेरोजगार पड़े हुए हैं । केन्द्र सरकार मौन बैठी हुई है। बैठक में राजेंद्र सिंह, अतुल पांडेय ,संदीप घोष, सुब्बीर मुखर्जी, चंद्रमौली पांडेय ,डॉ तेगबहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।