फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बांटा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण अभियान के तहत जनपद में विकास खंड सीटी के बिकना गांव में उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने 110 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड वितरण कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने किसान को बताया कि खेत में मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण पड़ती जा रही है। किसान अपनी मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए समय-समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार रसायनों का प्रयोग करे जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे और किसानों को खेती में अधिक उत्पादन के द्वारा किसानों की आय में दुगुनी वृद्धि हो सके। इस दौरान श्याम लाल मौर्य, सहायक विकास अधिकारी कृषि उपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें