फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय बाजार के समीप गुरूवार को अपराह्न तीन बजे सोनभद्र से बाइक पर सवार हो घर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी राजगढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार दुबे 27 पुत्र कृष्ण श्ंाकर दुबे निवासी आमघाट थाना देहात कोतवाली किसी कार्य से बाइक से सोनभद्र की ओर गया हुआ था। अपना कामकाज निपटाने के बाद गुरूवार को वह घर वापस लौट रहा था कि राजगढ़ बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें