मिर्जापुर। यातायात प्रभारी द्वारा नगर में तीन सवारी व बिना हेलमेट के चलने वालों के विरुद्घ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 35 वाहन स्वामियों के पास लाइसेंस व अन्य कागजात नहीं मिलने पर उनका चालान कर दिया। चालान किए गए वाहनों से लगभग छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों पर यातायात प्रभारी ने जब ‘पुलिस’ लिखा पाए जाने पर उसे मिटवा दिया और चेताया कि दोबारा लिखवा कर चलते पाए जाने पर उनकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी। यातायात प्रभारी मनोज ठाकुर ने गुरूवार को तीन सवारी व बिना हेलमेट तथा तेजगति से गाड़ी चलाने वालों के विरुद्घ अभियान चलाया। नगर के पेट्रोल पंप सिविल लाइन, साइलस तिराहा, और सेप्टन मिल तिराहा के पास अभियान चला कर लगभग दो सौ गाड़ियों को चेक किया। जिसमें 35 वाहन स्वामियों के पास लाइसेंस या अन्य कागजात नहीं मिले। जिनका चालान करते हुए उनसे छह हजार रुपया जुर्माना वसूला।