महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को श्रीमद्भागवत गीता गायन का मंडल स्तरीय आयोजन किया गया। इसमें मंडल की तीनों जनपदों से टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट संस्कृत महाविद्यालय चुनार मिर्जापुर प्रथम, राधा स्वामी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदोही द्वितीय एवं जवाहरलाल नेहरू माध्यमिक विद्यालय सोनभद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में माया पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, नीरजाकांत आदि रहे। संचालन चंद्रेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ सोनकर ने किया। इस मौके पर संजय सिंह, जय सिंह, विजय, शोभित, बलबीर सिंह, रामबाबू एवं सविता आदि मौजूद रहे।