पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अवकाश की छुट्टी समाप्त होने के बावजूद ड्यूटी से गायब रहने वाले सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए सभी पुलिस कर्मी अनुशासन में रहकर कार्य करे। बता दें कि सात पुलिस कर्मी गत दिनों छुट्टी पर गए थे। छुट्टी सामाप्त होने के बावजूद वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया ।